नीमकाथाना: एस. एन. के. पी. राजकीय महाविद्यालय, नीमकाथाना में सेमेस्टर प्रथम के विभिन्न संकायों की मैरिट लिस्ट- प्रथम जारी की गयी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सन्तोष कुमार वर्मा ने बताया कि बी.ए./बी.एस.सी./बी.कॉम. सेमेस्टर प्रथम की निम्नानुसार प्रवेश हेतु कटऑफ रही-
बी.ए. में सामान्य वर्ग की कटऑफ 83.20 प्रतिशत, ई.डब्लू.एस की 44.60 प्रतिशत, ओ.बी. सी. की 72.60 प्रतिशत, अनु. जाति की 69.00 प्रतिशत, अनु. जनजाति की 60.20 प्रतिशत तथा एम.बी.सी. की 77.20 प्रतिशत रही है। बी.एस.सी. (बायो) में सामान्य वर्ग की कटऑफ 92.80 प्रतिशत, ई.डब्लू.एस. की 85.60 प्रतिशत, ओ.बी.सी. की 90.60 प्रतिशत, अनु. जाति की 87.40 प्रतिशत, अनु. जनजाति की 79.60 प्रतिशत तथा एम. बी. सी. की 90 प्रतिशत रही है। बी.एस.सी. (गणित) में सामान्य वर्ग की कटऑफ 86.60 प्रतिशत, ई.डब्लू. एस. की 60.80 प्रतिशत, ओ.बी.सी. की 80.00 प्रतिशत, अनु. जाति की 65.80 प्रतिशत, अनु. जनजाति की 45.60 प्रतिशत तथा एम. बी. सी. की 79.60 प्रतिशत रही है। इसी प्रकार बी. कॉम में सामान्य वर्ग की कटऑफ 48.00 प्रतिशत रही है।
महाविद्यालय के ऑनलाईन प्रवेश के नोडल अधिकारी (स्नातक कक्षा) डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि समस्त अभ्यर्थियों को दिनांक 11.07.2025 तक महाविद्यालय में आकर अपने समस्त मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर ई-मित्र पर शुल्क जमा करवाना होगा। अभ्यर्थियों को बधाई संदेश पत्र के साथ आवेदन फार्म की प्रति, मूल-निवास, जाति प्रमाण-पत्र, अंकतालिका तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज महाविद्यालय में प्रस्तुत करने होगें ।
. संतोष कुमार वर्मा के अनुसार, विभिन्न पाठ्यक्रमों और श्रेणियों के लिए कटऑफ इस प्रकार रही:
बी.ए. कटऑफ:
- सामान्य वर्ग: 83.20%
- ई.डब्ल्यू.एस.: 44.60%
- ओ.बी.सी.: 72.60%
- अनु. जाति: 69.00%
- अनु. जनजाति: 60.20%
- एम.बी.सी.: 77.20%
-
- बी.एस.सी. (बायो) कटऑफ:
- सामान्य वर्ग: 92.80%
- ई.डब्ल्यू.एस.: 85.60%
- ओ.बी.सी.: 90.60%
- अनु. जाति: 87.40%
- अनु. जनजाति: 79.60%
- एम.बी.सी.: 90.00%
बी.एस.सी. (गणित) कटऑफ:- सामान्य वर्ग: 86.60%
- ई.डब्ल्यू.एस.: 60.80%
- ओ.बी.सी.: 80.00%
- अनु. जाति: 65.80%
- अनु. जनजाति: 45.60%
- एम.बी.सी.: 79.60%
बी.कॉम कटऑफ:- सामान्य वर्ग: 48.00%
यह भी पढ़ें: सीकर जिले में खाद्य सुरक्षा का लाभ 90696 लोगों ने स्वेच्छा से छोड़ा